Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   New trend of smuggling via buses; security agencies on alert.

Siddharthnagar News: बसों के सहारे तस्करी का नया ट्रेंड, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Mon, 06 Jul 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
New trend of smuggling via buses; security agencies on alert.
भारत-नेपाल निजी बस सेवा बनी तस्करों का नया ठिकाना, शराब से लेकर नकदी तक की हो चुकी है बरामदगी
विज्ञापन

श्याम सुंदर तिवारी
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल के बीच चलने वाली बसों में तस्करों ने अपने लिए जगह बना ली है। बीते कुछ महीनों में ककरहवा और खुनुवां बॉर्डर पर बसों से हरियाणा ब्रांड की शराब, नकदी, कपड़े, संदिग्ध दस्तावेज, पासपोर्ट और अन्य सामान की लगातार बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बीते शनिवार को भी दिल्ली से नेपाल जा रही नेपाल की एक बस से हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। सूत्रों के मुताबिक सख्ती बढ़ने के बाद तस्करों ने पैंतरा बदलते हुए बसों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।

बार्डर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बसों में यात्रियों की अधिक संख्या और सामान की भीड़ का फायदा उठाते हुए तस्कर अवैध सामग्री आसानी से छिपा देते हैं। कई मामलों में सामान अलग-अलग यात्रियों के बीच बांट दिया जाता है जिससे जांच के दौरान पहचान करना मुश्किल हो जाता है। पकड़े जाने पर आरोपी सामान से अपना संबंध होने से भी इनकार कर देते हैं।
विज्ञापन


नेपाल में हरियाणा ब्रांड की शराब की अधिक मांग और दोनों देशों के बीच मूल्य का अंतर भी तस्करी की बड़ी वजह मानी जा रही है। कुछ लोग व्यक्तिगत उपयोग का बहाना बनाते हैं, जबकि संगठित गिरोह मुनाफे के लिए बड़ी खेप सीमा पार पहुंचाने की कोशिश करते हैं। हरियाणा की शराब की कीमत नेपाल की तुलना में कम होती है और नशे का स्तर ज्यादा होता है, इसी कारण इसकी मांग ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र के लोग बोले
ककरहवा निवासी रियाज, खुनुवां के मुनेब और राकेश पांडेय का कहना है कि बसों में यात्रियों और सामान की अधिकता के कारण अवैध सामग्री छिपाना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। तस्करों के लिए बसें सेफ जोन बन गई हैं।


एजेंसियां तस्करी रोकने पर लगातार कर रहीं काम
बाॅर्डर पर नियम जांच और गश्त होती है। समय-समय पर सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों के साथ गोष्ठी होती है। तस्करी सहित अन्य प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसी और पुलिस लगातार काम कर रही है। हर वाहन, व्यक्ति व सामान की चेकिंग बॉर्डर पर की जाती है। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाती है।
- प्रशांत कुमार प्रसाद, एएसपी

00
निजी बसों का संचालन
जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल बाॅर्डर से लगती है। इसमें बढ़नी और खुनुवां बाॅर्डर से चार पहिया वाहन, बस ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहन गुजरते हैं। ककरहवा से केवल बस और चार पहिया वाहन की आवाजाही की अनमुति है। अभी ट्रेड के वाहन नहीं चलते हैं। दोनों देशों से निजी बसों का संचालन होता है। नेपाल से बड़ी संख्या में लोग बसों से आते हैं और दिल्ली व अन्य शहरों से लौटकर जाते भी हैं। सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थ सहित अन्य सामान की तस्करी आम है और अक्सर संदिग्ध पकड़े जाते हैं।


---


---
होती रही है कार्रवाई
केस-1
जून 2026 में मोहाना पुलिस ने ककरहवा बाॅर्डर पर एक नेपाली नागरिक को पकड़ा था। उसके कब्जे से 17 बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद हुए थे। पूछताछ में यहां तक बात सामने आई थी कि 20 हजार रुपये के लिए काठमांडू से दिल्ली में स्टाम्प लगवाने के लिए पासपोर्ट लेकर जा रहा था, फिर वहां से लेकर आना था। मामले की जांच चल रही है।
केस-2
अप्रैल 2026 में दिल्ली-नेपाल के बीच चलने वाली निजी बस से सात लाख रुपये बरामद हुए थे। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसके मालिक की तीन बसें चलती हैं। वह रुपये के संबंध में जानकारी नहीं दे पाया था। तात्कालिक तौर पर करेंसी जब्त कर ली गई थी।

केस-3
दिसंबर 2025 में दिल्ली से नेपाल जाने वाली बस से बड़ी मात्रा में कपड़े व अन्य सामान बरामद हुए थे। टैक्स चोरी से बचने के लिए कपड़ा और अन्य सामाग्री लेकर जाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed