फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   New hospital building to be constructed at a cost of Rs 69 lakh, facilities to be provided

Siddharthnagar News: 69 लाख से बनेगी अस्पताल की नई बिल्डिंग, मिलेगी सुविधा

Fri, 27 Feb 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 27 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
New hospital building to be constructed at a cost of Rs 69 lakh, facilities to be provided
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के अहिरौला में स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन को मॉडल बनाया जाएगा। स्वीकृति के साथ ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। अस्पताल को नया भवन मिल जाने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद है। सीएचसी बैठने सहित कई प्रकार की सुविधा से लैस होगा। सीमावर्ती इलाके में स्थित इस स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र के अलावा नेपाल के लोगों को भी इलाज में सहूलियत मिलेगी। क्षेत्रीय लोगों में शीघ्र ही नए भवन में अच्छे स्वास्थ्य सुविधाओं के मिलने की आस जग गई है।
विज्ञापन

बढ़नी ब्लाॅक के अहिरौला में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा को जर्जर भवन से निजात दिलाने के लिए राज्यसभा सांसद बृजलाल ने साढ़े 69 लाख रुपये की सांसद निधि देने की घोषणा की है। दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लिए इस अस्पताल के कायाकल्प होने की आशा जग गई है। इस पीएचसी पर बढ़नी ब्लाॅक के अहिरौला, औदही कलां, गड़रखा, मनिकौरा, तालकुंडा, मटियार उर्फ भुतहवा, खैरी उर्फ झुंगहवां, खैरी शीतल प्रसाद, मानपुर, मदरहिया, रेड़वरिया समेत दो दर्जन से अधिक गांवों और टोलों के हजारों लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल की जिम्मेदारी है। अस्पताल का भवन भी पूरी तरह से जर्जर हो चुका था, जिसके कारण अस्पताल में तैनात चिकित्सक व कर्मचारी भी उस भवन में बैठकर चिकित्सकीय कार्य करने से डरते थे। अस्पताल में लेबर रुम, स्टाफ रूम इत्यादि के निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद ने अपनी निधि 69.50 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा किया है। मौजूदा समय में अस्पताल निर्माण शुरू हो गया है। शनिवार को राज्यसभा सांसद बृजलाल बढ़नी ब्लाॅक के अहिरौला में बनने जा रहे पीएचसी भवन का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए क्षेत्र के देवनारायण यादव, आशुतोष शुक्ल, दीपू तिवारी, अनिल पासवान, प्रदीप मौर्य, रामदेव गुप्ता आदि ने कहा कि अस्पताल के अस्तित्व में आने लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed