फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal's Rajgir dies of electrocution while doing joint work

Siddharthnagar News: नेपाल के राजगीर की जोड़ाई करते समय करंट से मौत

Thu, 21 Mar 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nepal's Rajgir dies of electrocution while doing joint work
कपिलवस्तु। कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी गांव के टोला मुडि़ला में मकान निर्माण कर रहे नेपाली राजगीर की बुधवार को हाईटेंशन बिजली के तार कि चपेट में आने से मौत हो गई। नेपाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नेपाल के जिला कपिलवस्तु थाना गजेहड़ा टोला चमकीपुर निवासी बेचू थारू (52) पुत्र दयाराम राजगीर का कार्य कर रहा था। वह मुडि़ला गांव में मकान निर्माण के लिए मजदूरों के साथ आया था। बुधवार सुबह मकान जोड़ाई का कार्य शुरू किया था। मकान के ऊपर से बिजली का तार गया था। अंदर से दिवाल चला रहा था कि उसकी कन्नी तार से स्पर्श हो गया। इससे वह झुलस गया। आनन-फानन में अलीगढ़वा एक निजी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिसे नेपाल के लबनी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने जांच के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। मुडि़ला के ग्रामीणों ने कहा की पोखरभिटवा बिजली विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी राजेश गुप्ता ने कहा कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed