फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   nepali primeminester

नेपाली प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

Sat, 04 Jul 2020 06:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
nepali primeminester
नेपाली प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
विज्ञापन

नागरिकता कानून में बदलाव के विरोध में सड़क पर उतरे में मधेशी
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। नेपाल में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। कानून के विरोध में जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार देर शाम कई स्थानों पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। कानून को काला कानून करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

नेपाल जनमत पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सीके राउत की अगुवाई में शुक्रवार की देर शाम रुपनदेही क्षेत्र के कोटहीमाई गांव पालिका, लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका, सम्मारिमाई गांव पालिका, ओड़वालिया, परसा, भैरहवा, महिलवार सहित अन्य जगहों पर नेपाल सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर पुतला जलाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के विरोध में लोगों ने भैंस के सिर पर उनकी फोटो लगाकर जुलूस भी निकाला। डॉ. सीके राउत ने कहा कि सरकार ने नागरिकता कानून में संशोधन करते हुए नया कानून पारित किया है। जिसके तहत अब किसी देश की लड़की अगर नेपाल निवासी किसी लड़के के साथ विवाह करती है तो उसे विवाह के सात साल बाद ही नेपाल का नागरिकता मिलेगी। जबकि पहले विवाह के पश्चात वह नेपाल की नागरिक बन जाती थी। इसी कानून का विरोध हमारी जनमत पार्टी के द्वारा पिछले एक हफ्ते से लगातार जारी है। जब तक सरकार कानून संशोधन को वापस नहीं ले लेती तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार को मित्रराष्ट्र भारत से पूर्व की भांति मित्रवत संबंध बनाए रखने और चीन से दूरी बनाए रखने के लिए भी कहा। प्रदर्शनकारियों ने केपी शर्मा ओली मुर्दाबाद नेपाल सरकार होश में आओ, मधेश विरोधी सात साल का नागरिकता कानून वापस लो, भारत नेपाल में मित्रता संबंध कायम करो जैसे नारे लगाए गए। इस दौरान जनमत पार्टी के जिला इंचार्ज रूपनदेही रामकेश गुप्ता, महेश लोधी, विजय बनिया, गगन यादव, रमेश, गोलू, सुमंत, विजय, अजय मिश्र, राकेश चौधरी, विकास प्रसाद लोध, भोपेंद्र प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed