{"_id":"61549dd18ebc3edadf304117","slug":"nepali-liquor-recovered-two-women-caught-siddharthnagar-news-gkp411104771","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली शराब बरामद, दो महिलाएं पकड़ी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली शराब बरामद, दो महिलाएं पकड़ी गईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली शराब बरामद, दो महिलाएं पकड़ी गईं
ककरहवा। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों और मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर शाम दो महिलाओं को पकड़कर नेपाली शराब बरामद की। दोनों के कब्जे से 56 शीशी नेपाल शराब बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों पर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। सीमा पर एसएसबी जवान और पुलिस की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इसी बीच सीमा पार से आती हुई दो महिलाएं देखी गईं। उनके हाथ में झोला था। टीम ने रोककर तलाशी ली तो 56 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई।
पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम कलावती निवासी असडीहवा, सुमन निवासी पिपरहवा थाना मोहाना बताया। मोहाना पुलिस ने दोनों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।