फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal: RPP will agitate for restoration of monarchy

नेपाल में राजशाही बहाली के पक्ष में आरपीपी करेगी आंदोलन

Thu, 17 Dec 2020 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Nepal: RPP will agitate for restoration of monarchy
नेपाल : राजशाही बहाली के लिए आंदोलन करेगी आरपीपी
विज्ञापन

पार्टी की केंद्रीय सचिवालय कार्यसमिति की बैठक में लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरआरपी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध और राजसंस्था बहाल किए जाने के पक्ष में नेपाल सरकार के खिलाफ संघर्ष की घोषणा की है। पार्टी की केंद्रीय सचिवालय कार्यसमिति की बृहस्पतिवार को हुई।

बैठक में 27 दिसंबर से आंदोलन का पहला चरण शुरू करने का फैसला लिया गया। आंदोलन के दौरान आरपीपी सरकार पर भ्रष्टाचार, कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने में असफल और बेरोजगारी जैसे बिंदुओं पर हमला बोलेगी। आरपीपी ने सनातन हिंदू राष्ट्र और राजशाही की बहाली के आंदोलन के कार्यक्रम को भी सार्वजनिक किया है। आरपीपी प्रवक्ता के अनुसार 27 दिसंबर को नेपाल के सभी 77 जिला मुख्यालयों प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रशासन कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन सरकार को भेजा जाएगा। 27 दिसंबर से पांच जनवरी तक सभी जिला मुख्यालयों और बड़े शहरों में बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही 30 दिसंबर से आठ जनवरी तक जिला मुख्यालय में सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में संशोधन के साथ सक्रिय सदस्यता वितरण निर्देश, संगठनात्मक स्तर के चुनाव विनियम 2077, चुनाव निर्देश और चुनाव अनुसूची भी पारित की गई। इसके अलावा 21 और 22 दिसंबर को काठमांडू में पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक बुलाने का भी निर्णय लिया गया। आरपीपी प्रवक्ता के अनुसार कार्यक्रम का दूसरा चरण जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed