फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal Police destroyed hemp crop

नेपाल पुलिस ने गांजे की अवैध खेती नष्ट की

Thu, 03 Dec 2020 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Nepal Police destroyed hemp crop
नेपाल पुलिस ने गांजा की फसल नष्ट की
विज्ञापन

बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के जिला बारा में नेपाल पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को गांजा की अवैध खेती के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस ने दो स्थानों पर अवैध रूप से लगाई गई पांच बीघा दस कट्ठा गांजा की फसल नष्ट किया। बारा जिले के पुलिस प्रवक्ता सब इंस्पेक्टर गौतम ने बताया कि बारा जिले में हो रही गांजा की अवैध खेती को जिले की पुलिस नष्ट करने का अभियान चला रही है। पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णा पंगेनी ने बताया कि निजगढ़ नगर पालिका वार्ड नंबर 12 लालपुर, खली भंजया और लाल टोल में मकई के खेत में छिपा कर गांजे की खेती की जा रही थी। गांजे की अवैध खेती को नष्ट करने का अभियान पुलिस द्वारा इस माह लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed