फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal: One dead, five infected due to Japanese encephalitis

नेपाल : जापानी इंसेफेलाइटिस से एक की मौत, पांच संक्रमित

Wed, 11 Sep 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Nepal: One dead, five infected due to Japanese encephalitis
डॉक्टरों ने लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से सोमवार को एक किशोर की मौत हो गई है। जिला स्वास्थ्य कार्यालय के अनुसार, विजयनगर ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर दो लोहरौला के राम सहाय चौधरी के 17 वर्षीय बेटे गुरुप्रसाद थारू की जापानी इंसेफेलाइटिस से मृत्यु हो गई।

स्वास्थ्य कार्यालय के प्रधान नारायण प्रसाद चौधरी ने बताया कि जिले के शिवराज नगर पालिका वार्ड नंबर एक गांव शिवपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले गुरु की एक सप्ताह पहले काठमांडू के एक न्यूरो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो सप्ताह पहले तेज बुखार के कारण बेहोश होने के बाद गुरु को इलाज के लिए भैरहवा स्थित यूनिवर्सल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। उनके पिता राम सहाय ने बताया कि वहां 13 दिन इलाज के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ तो आगे के इलाज के लिए न्यूरो हॉस्पिटल ले गए और तीन दिन बाद उनके बेटे गुरु की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में जिले में जापानी इंसेफेलाइटिस के 5 मामले पाए गए। शुद्धोदन ग्रामीण नगर पालिका में जापानी इंसेफेलाइटिस से 3 साल की बच्ची, मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका में 3 साल का लड़का, कृष्णा नगर नगर पालिका में 15 साल का किशोर और कपिलवस्तु नगर पालिका में 5 साल का लड़का संक्रमित हुआ है। जापानी इंसेफेलाइटिस पांच में से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जापानी इंसेफेलाइटिस मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। मच्छर यह बीमारी बत्तखों, मुर्गियों और अन्य पशु पक्षियों से फैलाते हैं। 1 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को जापानी इंसेफेलाइटिस होने का खतरा ज्यादा होता है। संक्रमित में तेज बुखार, बेहोशी और सुस्ती के लक्षण दिखाई देते हैं। इसके संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टर घर-आंगन को साफ-सुथरा रखने, गड्ढों में पानी जमा न होने देने और झूला लगाकर सोने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed