फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal FPF jawans won the match in volleyball competition

Siddharthnagar News: वॉलीबाल प्रतियोगिती में नेपाल एफपीएफ जवानों ने जीता मैच

Fri, 02 Jun 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Nepal FPF jawans won the match in volleyball competition
अलीगढ़वा में आयोजित वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में भाग लेते नेपाल और भारत के सुरक्षा बल की टीम। सं
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलीगढ़वा में एसएसबी जवानों और नेपाल की एफपीएफ चाकरचौड़ा कपिलवस्तु नेपाल के बीच खेला गया,जिसमें नेपाल टीम ने 2-0 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलीगढ़वा और नेपाल की एफपीएफ चाकरचौड़ा के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए कमांडिंग अधिकारी एसएसबी 43वीं वाहिनी शक्ति सिंह वॉलीबॉल मैच में एसएसबी की ओर से राजपाल सहायक कमांडेंट कप्तान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी हितेश डेका, राजेश कुमार यादव, आरक्षी रंजित कुमार, महेश लकरा, अर्जुन रजक और आरक्षी अविनाश एवं चाकरचौड़ा एपीएफ नेपाल की ओर से निरीक्षक सरोज जंग कुंवर कप्तान के नेतृत्व में पारस मल्ला, नवीन ओकड़ा, हेमंत कुंवर, कमल भारती, गम बहादुर क्षेत्री, जीसीए लेखा और तिलक जीसी ने भाग लिया। नेपाल टीम ने 2-0 से मैच जीत लिया। कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि इस तरह के मैच के माध्यम से हम युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना चाहते हैं। जिससे वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें तथा अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत कर अपना एवं अपने क्षेत्र के नाम रोशन करें। साथ ही इस तरह के मैत्रीपूर्ण मैच से दोनों देशों के सुरक्षा विभागों के बीच समन्वय स्थापित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed