{"_id":"636fe3c076b6c571200c61fe","slug":"negligence-in-vaccination-will-not-be-tolerated-siddharthnagar-news-gkp457171889","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम पिपरा रामलाल में टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करते डॉ. श्रवण तिव?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
टीकाकरण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डुमरियागंज। स्वास्थ्य विभाग के नियमित टीकाकरण अभियान में यदि किसी कर्मचारी ने लापरवाही की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीकाकरण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सभी लोग सहयोग करें। ये बातें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर श्रवण तिवारी ने शनिवार को ग्राम पिपरा रामलाल में टीकाकरण अभियान को लेकर आयोजित जागरुकता बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि पूरी लॉजिस्टिक लेकर फील्ड में एएनएम का रहना अनिवार्य है। सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद मिले। बीआरटी के सभी डॉक्टर क्षेत्र में भ्रमण करें तथा उदासीन परिवार को तुरंत टीकाकरण से कवर कराएं। टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवार मिलते हैं तो उसको सूचीबद्ध करके बीसीपीएम, बीएमसी यूनिसेफ से लाइन लिस्टिंग कराएं। बैठक के दौरान यूनिसेफ के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शोएब अख्तर ने भी टीकाकरण अभियान के मद्देनजर स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान ग्राम प्रधान इरशाद अहमद, पेश इमाम, अब्दुल्लाह शाह, अहमद अली, शाहिद, जबीउल्लाह, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए किया जागरूक
पिपरा रामलाल में बैठक के दौरान टीकाकरण के प्रति चेतना जागृत करने के साथ ही स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को मच्छर जनित डेंगू, मलेरिया, इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए गए। बीमारियों को लेकर भ्रांतियों से दूर रहने की सलाह दी। अधीक्षक ने ग्रामवासियों को बताया कि क्षेत्र के सभी सीएचसी और पीएचसी में पर्याप्त दवाएं हैं। किसी को इलाज और दवा के संबंध में कोई दिक्कत हो तो सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां आकर निशुल्क इलाज कराएं।