फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Negligence in cleaning will not be tolerated

Siddharthnagar News: सफाई में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Wed, 24 Apr 2024 04:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Negligence in cleaning will not be tolerated
बांसी। नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने मंगलवार को सफाई प्रभारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वालों के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारी डोर टू डोर जाकर कूड़ा इकट्ठा करें। साथ ही यह भी कहा कि सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग इकट्ठा करें। मोहल्लों की साफ-सफाई हो जाने के बाद कही भी गंदगी या कूड़ा मिलने पर उस क्षेत्र मे तैनात सफाई कर्मचारी व सफाई प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा। ईओ मुकेश कुमार ने कहा कि नगर की स्वच्छता हमारी प्रमुखता है। इसके बाद उन्होनें सफाई प्रभारियों से सफाई कार्य में होने वाली समस्या को सुना ओर निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में प्रभारी जेई अब्दुल करीम, सफाई प्रभारी राजकुमार पांडेय, राजू बाल्मिकी, राजेश वर्मा, रामचरण यादव, प्रमोद अग्रहरि, शब्लू दुबे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed