फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Negligence: Delay in lifting of paddy from warehouse slows down the pace of procurement

लापरवाही : गोदामों से धान के उठान में देरी से खरीद की रफ्तार सुस्त

Thu, 26 Dec 2024 04:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Delay in lifting of paddy from warehouse slows down the pace of procurement
-शाहपुर मंडी में बने छह केंद्रों के गोदामों में 22 हजार क्विंटल धान डंप
विज्ञापन

छोटेलाल पांडेय
शाहपुर। राजकीय क्रय केंद्रों पर डंप धान की बोरियों का समय से उठान न होने से खरीद प्रभावित हो रही है। नवीन मंडी स्थल शाहपुर में खाद्य एवं रसद विभाग की तरफ से छह क्रय संचालित हैं, जिनमें अधिकतर केंद्रों पर हुई धान की खरीद के चलते गोदाम भर चुके हैं। स्टोरेज के लिए जगह न होने से नए किसानों से धान की खरीद पर असर पड़ रहा है।
सहियापुर मंडी परिसर के नाम से दो धान खरीद केंद्रों पर अब तक 201 किसानों से 19 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। वहीं डुमरियागंज के नाम से बनाए गए दो केंद्रों पर 190 किसानों से 17 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है। भनवापुर के नाम से स्थापित दो केंद्रों पर 152 किसानों से 18 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। सभी छह केंद्रों के लिए धान खरीद का निर्धारित लक्ष्य एक लाख दो हजार क्विंटल है। अभी तक इन केंद्रों पर 54 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

खरीदे गए धान में से 32 हजार क्विंटल का उठान तो यहां से हो गया है, जबकि 22 हजार क्विंटल धान गोदामों में है। गोदामों के खाली न होने से धान के भंडारण की समस्या हो गई है, जिसके चलते खरीद की रफ्तार सुस्त पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में केंद्र प्रभारी धीरेंद्र पांडेय ने बताया कि धान की खरीद जारी है। गोदामों में डंप धान की बोरियों का उठान हो रहा है, निर्धारित खरीद लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।
---
वर्जन
गोदामों में रखे धान को मिलर्स के पास भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले की जांच की जाएगी। किसानों के धान की खरीद में तेजी आएगी।
-डाॅ. राजा गणपति आर., जिलाधिकारी

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed