{"_id":"6ab81cc81916fee98000a128","slug":"neem-tree-falls-just-after-car-is-parked-occupants-safe-siddharthnagar-news-c-209-1-sgkp1039-157952-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार पार्क करते ही गिरा नीम का पेड़, सवार सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार पार्क करते ही गिरा नीम का पेड़, सवार सुरक्षित
Sun, 27 Sep 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया छितौना गांव में शनिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। घर के सामने कार पार्क करते ही एक विशाल नीम का पेड़ अचानक कार के ऊपर गिर गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार परिवार के सभी लोग बाल-बाल बच गए। छपिया छितौना निवासी फिरोज अख्तर शनिवार को बस्ती से पत्नी और दो बच्चों के साथ घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद उन्होंने कार घर के सामने खड़ी की। इसके बाद परिवार के साथ जैसे ही घर के अंदर जाने लगे, तभी अचानक विशाल नीम का पेड़ भरभराकर कार के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय परिवार कार से बाहर निकल चुका था। इससे किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी तरफ बन्हैती टाडा में में एक टिन शेड ढह गया। लगातार तेज हवा और बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटना से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने सड़क और घरों के आसपास खड़े जर्जर व सूखे पेड़ों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन