Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Neelu Rungta was elected president and Ajay was elected general secretary.

Siddharthnagar News: नीलू रुंगटा अध्यक्ष, अजय महामंत्री चुने गए

Tue, 03 Nov 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Neelu Rungta was elected president and Ajay was elected general secretary.

विज्ञापन
- शोहरतगढ़ कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में नई समिति का गठन, समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से किया समिति का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को समाज के लोगों की बैठक बुलाई गई। इस दौरान मंदिर समिति के सफल संचालन को लेकर समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया। इसमें राजेंद्र रुंगटा उर्फ नीलू रुंगटा अध्यक्ष और अजय कसौधन को महामंत्री चुना गया। इस दौरान मौजूद युवाओं ने चुने गए पदाधिकारियों के नेतृत्व में मंदिर के विकास में हर स्तर से सहयोग देने की सहमति जताई। बैठक में समिति का विस्तार करते हुए दिव्य प्रकाश उर्फ संजीव पांडेय को उपाध्यक्ष, नीरज जायसवाल (बंटी) को व्यवस्थापक, दुर्गेश कसौधन को कोषाध्यक्ष, आशीष पांडेय गुड्डू को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सोनू निगम, सभासद सतीश वर्मा, दुर्गेश अग्रहरि, पशुपति रौनियार, रेशू ठाकुर, विक्की वर्मा, आदर्श श्रीवास्तव व विपिन उमर आदि को बतौर सक्रिय सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed