फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Neelam got first place in essay competition

Siddharthnagar News: निबंध प्रतियोगिता में नीलम को प्रथम स्थान

Thu, 19 Dec 2024 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Neelam got first place in essay competition
डुमरियागज स्थित पीपुल्स इन्टर कालेज पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता मे शामिल छात्र छात्राएं। संवाद
डुमरियागंज। नगर स्थित पीपुल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के 10 स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज डुमरियागंज की छात्रा कुमारी नीलम प्रथम, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तुरकौलिया की छात्रा शृष्टि त्रिपाठी द्वितीय व पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज की आयशा खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में पीपुल्स इंटर कॉलेज की कुमारी मनीषा प्रथम, आयशा खातून द्वितीय तथा खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज डुमरियागंज के छात्र मोहम्मद ताहिर तृतीय स्थान पर रहे। सुशासन एवं कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज, माडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल हल्लौर, श्री राम जानकी इंटर कॉलेज गिरधरपुर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तुरकौलिया, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आदि स्कूल की छात्राएं शामिल हुईं। संवादब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed