फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'NCP is the true benefactor of farmers'

किसानों, नौजवानों और व्यापारियों की सच्ची हितैषी है एनसीपी

Sun, 07 Feb 2021 09:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
'NCP is the true benefactor of farmers'
‘किसानों की सच्ची हितैषी है एनसीपी’
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किसानों, नौजवानों और व्यापारियों की सच्ची हितैषी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ही है, प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के साथ ही विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। ये बातें एनसीपी के पंचायतीराज एवं स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कही।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एनसीपी समर्थित सरकार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। यहां भी जनहित की सरकार लाने के लिए लोगों को आगे आना होगा। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसान, नौजवान समेत सभी वर्ग की विरोधी है। इसकी नीतियों और कार्यों से देश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केडी मिश्र ने कहा कि प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के निर्देश पर पंचायतीराज एवं स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक पुष्पेंद्र मलिक ने देवेंद्र नाथ त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी है। इससे प्रदेश में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकांत, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुशीला मिश्र, सूरज जायसवाल, वीरेंद्र गुप्त, शिवनरायन, नफीसा, सनोहर लाल गुप्ता, विजय लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed