फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   NBSU unit established, relatives will not have to wander around with their newborn

Siddharthnagar News: एनबीएसयू यूनिट स्थापित नवजात को लेकर नहीं भटकेंगे परिजन

Fri, 21 Mar 2025 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
NBSU unit established, relatives will not have to wander around with their newborn
-भनवापुर के सीएचसी सिरसिया में आपात स्थिति में शिशुओं का होगा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के करीब दो लाख की आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मा इकलौते सीएचसी सिरसिया पर है। डॉक्टरों व संसाधनों के अभाव में जहां गंभीर बीमारियों के मरीजों को बस्ती या सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है। वहीं, सबसे बड़ी समस्या प्रसव के दौरान नवजात शिशुओं को एनिमिक, गंदा पानी पीने, लो टेंप्रेचर आदि परेशानी होने पर परिजनों को होता था।
इसके लिए उन्हें अपने शिशुओं को बस्ती य सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल ले जाना पड़ता था, मगर लोगों को यह सुविधाएं भनवापुर के सीएचसी सिरसिया में उपलब्ध करा दिया गया है। करीब दो सप्ताह पहले सीएचसी सिरसिया में एनबीएसयू यूनिट स्थापित कर दिया गया है। अब प्रसव के बाद नवजात शिशुओं में होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकेगा। एनबीएसयू यूनिट के हेड डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया कि यूनिट के माध्यम से प्रसव के बाद अगर नवजात शिशु सांस नहीं ले रहा, गंदा पानी चला गया, पीलिया, लो टेंप्रेचर आदि की समस्या होती है, तो इसके लिए किसी नवजात शिशु को रेफर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी में रेफरल यूनिट में रेडियंट वॉर्नर, सेक्शन मशीन, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेशन, अंबू बैग, फोटो थैरेपी रेडिएशन आदि सुविधाएं उपलब्ध है। जहां एक साथ पांच शिशुओं को इलाज की सुविधाएं दी जा सकेगी। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि एनबीएसयू यूनिट की जिम्मेदारी स्टाफ नर्स रेखा पांडेय व सुमन कुमार दी गई है, जिसका नोडल डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल को बनाया गया है। सीमित संसाधनों के साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

लोगों को समय पर बेहतर इलाज का सपना साकार हो रहा है। पीएचसी, सीएचसी य फिर निजी अस्पतालों में प्रसव के बाद शिशुओं को परेशानी होने पर बस्ती य फिर सिद्धार्थनगर ले जाना पड़ता था, इस दौरान समय पर इलाज नहीं मिलने से रास्ते में बच्चे की मौत हो जाती थी, अब यह सुविधाएं सिरसिया में मिलने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।


-नंदकिशोर मिश्र, बीडीसी सदस्य बिजवार बढ़ई
---
सीएचसी सिरसिया में एनबीएसयू यूनिट स्थापित होने से लोगों को अपने नवजात शिशुओं के इलाज में आसानी होगी। समय से इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हो जाने से शिशुओं के मृत्यु दर में कमी आएगी। सीएचसी पर विशेषज्ञ डाॅक्टरों की पर्याप्त तैनाती हो जाए तो लोगों को और बेहतर इलाज समय पर मिल सके।
-प्रेम प्रकाश पांडेय उर्फ बटुक, निवासी तेनुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed