फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Naugarh won the match with the batting of Devraj.

Siddharthnagar News: देवराज की बल्लेबाजी से नौगढ़ ने जीता मुकाबला

Wed, 19 Feb 2025 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Naugarh won the match with the batting of Devraj.
वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते ​खिलाड़ी। स्रोत विज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। क्षेत्र के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में बुधवार को एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को 89 रन से हरा दिया। नौगढ़ की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए देवराज ने 150 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौगढ़ ने निर्धारित 35 ओवर में चार विकेट गंवाकर 339 रन बनाए। इसमें देवराज ने 150 रन, अर्जुन 68 रन व शफीकुर रहमान ने 32 रनों की पारी खेली। शोहरतगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते सतीश व गोलू ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी शोहरतगढ़ की टीम निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट गंवाकर 250 रनों पर सिमट गई। इससे नौगढ़ की टीम इस मैच को 89 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शैलेंद्र ने 64 रन, सचिन यादव ने 59 रन व प्रेम यादव ने 49 रनों की पारी खेली।
नौगढ़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए किशन ने दो विकेट और पन्नू, सचिन राजभर, हरिओम व शिवकुमार ने एक-एक विकेट चटकाएं। इस दौरान विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed