फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Naugarh team wins due to Prince's century

Siddharthnagar News: प्रिंस की शतकीय पारी से नौगढ़ की टीम विजयी

Sat, 12 Apr 2025 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Naugarh team wins due to Prince's century
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार काे नौगढ़ व शोहरतगढ़ के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें नौगढ़ की टीम ने शोहरतगढ़ की टीम को 66 रनों से हरा दिया। मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नौगढ़ के प्रिंस ने 102 रनों की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौगढ़ की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट गंवाकर 215 रन बनाए। इसमें प्रिंस ने 102 रन, अमित ने 34 रन व प्रेम ने 18 रनों की पारी खेली। शोहरतगढ़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए किशन ने तीन विकेट और क्रिश व पन्नू ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी शोहरतगढ़ की टीम निर्धारित 35 ओवर में से 27 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 149 रनों पर सिमट गई। इससे नौगढ़ की टीम ने 66 रनों से मैच को जीत लिया। शोहतगढ़ के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन ने 50 रन, स्काई ने 41 रन व देवराज ने 10 रनों की पारी खेली। नौगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शैलेंद्र ने चार विकेट और आयुष व अक्षय ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विपिन त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed