{"_id":"636ea393ba57d4262f6048ec","slug":"naugarh-first-in-kabaddi-shoharatgarh-second-siddharthnagar-news-gkp457060848","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में नौगढ़ अव्वल, शोहरतगढ़ की टीमें दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में नौगढ़ अव्वल, शोहरतगढ़ की टीमें दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में आयोजित तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कबड्डी में नौगढ़ अव्वल, शोहरतगढ़ की टीमें दूसरे स्थान पर
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू हुई जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में नौगढ़ की टीमें अव्वल रहीं, जबकि बालक-बालिका वर्ग में शोहरतगढ़ की टीमें दूसरे स्थान पर रहीं। दोपहर बाद प्रतियोगिता शुरू हुई और शाम बजे हल्की रोशनी में खो-खो स्पर्धा जारी रही।
बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह में पहले दिन पांच तहसीलों के खिलाड़ियों का मानक की जांच की गई। प्रतिभागी खिलाड़ी की लंबाई ,वजन व उम्र की जांच की गई, जिसमें प्राथमिक एवं जूनियर स्तर पर करीब 300 खिलाड़ियों का मानक सही पाया गया। प्राथमिक स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में नौगढ़ की टीम ने शोहरतगढ़ को 29/14 से पराजित किया, जबकि इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में भी नौगढ़ में शोहरतगढ़ की टीम को 23/2 से शिकस्त दी। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में नौगढ़ तहसील को इटवा को परास्त किया।
तीन दिन होगी प्रतियोगिता,
बीएसएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सांसद जबदंबिका पाल शनिवार सुबह 10 बजे प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर विधायक श्यामधनी राही भी मौजूद रहेंगे। तीसरे दिन रविवार को मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिले की टीम में किया जाएगा।