फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   nau svaasthy kendron ko mila kaayaakalp avaard

नौ स्वास्थ्य केंद्रों को मिला कायाकल्प अवार्ड

Thu, 23 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
nau svaasthy kendron ko mila kaayaakalp avaard
नौ स्वास्थ्य केंद्रों को मिला कायाकल्प अवार्ड
विज्ञापन

बर्डपुर ब्लॉक सीएचसी को लगातार तीसरी बार मिला अवार्ड
सिद्धार्थनगर। अच्छा कार्य करने वाले जिले के नौ स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प आवर्ड से नवाजा गया है। वर्ष 2021-22 में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इन्हें अवार्ड मिला है। इसमें बर्डपुर सीएचसी को तीसरी बार अवार्ड के लिए चयनित किया गया। जबकि, पांच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, तीन सीएचसी व अर्बन पीएचसी नौगढ़ को भी अवार्ड मिला है।
अच्छा कार्य करने वाले अस्पतालों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष रैंकिंग कर पुरस्कृत किया जाता है। नोडल अधिकारी डॉ. श्रीकांत नाथ त्रिपाठी ने बताया कि जिले के बर्डपुर सीएचसी में भवन से लेकर साफ-सफाई, मरीज को दी जाने वाली सेवा और रिकॉर्ड कीपिंग की व्यवस्था बेहतर हैं। इस सीएचसी को अवार्ड के तहत दो लाख रुपये का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

डीसीपीएम मानबहादुर ने बताया कि जिले में 110 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एचडब्लूसी संचालित हैं। इन केंद्रों पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती है। वह ग्रामीण अंचल के सेंटर पर पहुंचने वाले मरीजों की बीपी, शुगर आदि की जांच करती हैं। इसके अलावा सीएचओ चिकित्सक से परामर्श लेकर मरीजों को दवा उपलब्ध कराती हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा समेत अन्य सेवाओं के लिए कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित एचडब्लूसी में बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, इंफेक्शन कंट्रोल समेत 120 बिंदुओं पर टीम ने जांच की थी। पहली बार पांच एचडब्लूसी कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोटन ब्लॉक के बनियाडीह एचडब्लूसी ने 73.60 फीसदी अंक के साथ प्रथम रैंक हासिल किया है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा शोहरतगढ़ क्षेत्र का पल्टादेवी एचडब्लूसी 72.70 अंक के साथ फस्ट रनरअप रहा है। इसे अवार्ड के तहत 50 हजार रुपये मिलेंगे। खुनियांव क्षेत्र का कटेश्वर नाथ एचडब्लूसी 72.25 अंक के साथ सेकेंड रनरअप है, जिसे 35000 रुपये की राशि मिलेंगी। बढ़नी क्षेत्र के ढेबरूआ एचडब्लूसी 71.10 व बांसी क्षेत्र के सूपा राजा 71.05 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed