फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Names registered on seven acres of government land canceled, instructions to file a case against the land mafia

सात एकड़ सरकारी भूमि पर दर्ज नाम निरस्त, भू-माफिया पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश

Wed, 04 Aug 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Names registered on seven acres of government land canceled, instructions to file a case against the land mafia
सात एकड़ सरकारी भूमि पर दर्ज नाम निरस्त, भू-माफिया पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर पंचायत क्षेत्र में एक बार फिर से एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब सात एकड़ सरकारी भू भाग पर अवैध तरीके से दर्ज लोगों के नाम निरस्त कर उसे फिर से सरकारी संपत्ति घोषित की है। इतना ही नहीं, सरकारी जमीनों को अवैध तरीके से लोगों को बेचने वाले गिरोह और उसका साथ देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए भी डुमरियागंज पुलिस को निर्देशित किया है।
तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम डुमरियागंज की जल संरक्षण के लिए आरक्षित नौखान की लगभग पांच एकड़ भूमि जलमग्न है। पुरानी तहसील परिसर और थाना डुमरियागंज की लगभग एक बीघा भूमि को कुछ लोग गलत तरीके से अपने नाम विभिन्न खातों में दर्ज करा दिया था। मामला पकड़ में आने के बाद उसे निरस्त कर फिर से तहसील, थाना और नौखान के खाते में दर्ज कर दिया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत में राजस्व ग्राम माली मैनहा में पौधरोपण की भूमि तथा राजस्व ग्राम बनगवां में बंजर की भूमि सहित लगभग एक एकड़ भूमि पर कुछ लोगों ने चकबंदी और राजस्व कर्मचारियों से सांठगांठ कर अपने नाम फर्जी तरीके से दर्ज करा लिया था।
विज्ञापन

पौधरोपण की भूमि सुरक्षित भूमि है, जिस पर किसी को अधिकार प्राप्त नहीं हो सकता है। ऐसी दशा में सरकारी अभिलेखों से कई नाम निरस्त कर दिए गए हैं। इस संबंध में एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि गड़बड़ियां चकबंदी विभाग और राजस्व कर्मचारियों की लापरवाही तथा सांठगांठ के कारण हुई थी। एसडीएम ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करें। इसमें भू-माफियाओं का गिरोह है, जिस पर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed