{"_id":"665234a32262be90e60fecf4","slug":"name-missing-from-voter-listpeople-could-not-vote-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-118051-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वोटर लिस्ट से नाम गायब...मतदान नहीं कर पाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वोटर लिस्ट से नाम गायब...मतदान नहीं कर पाए लोग
Sun, 26 May 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 May 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी। बढ़नी नगर पंचायत क्षेत्र में काफी संख्या में मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब था, जिसके चलते वह वोट डालने से वंचित रह गए। श्रीराम जानकी मंदिर वार्ड नंबर नौ में 80 मतदाताओं का सूची में नाम नहीं था। तेज धूप की परवाह किए बिना बड़े ही हंसी खुशी से घर से आधार कार्ड लेकर बूथ सं 52 पर पहुंचे तो देखा कि सूची में नाम ही नहीं है। मतदाता दीपमाला, खुशबु, रीता, कौशिल्या,नीतू, प्रहलाद, मोहम्मद कमर,हैदर अली,चांद मोहम्मद,हसीना खातून,शकीना परवीन आदि ने कहा कि सूची में नाम न होने से बूथ तक पहुंचने के बाद भी वह मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रहे। सभासद प्रतिनिधि श्रीराम गुप्ता ने कहा कि बीएलओ व प्रशासन की लापरवाही से सूची में नाम नही आया। इसी प्रकार परसा बूथ संख्या 102 पर लगभग 45 मतदाताओं का नाम सूची में न होने से अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए। मतदाताओं ने कहा कि मृतकों का नाम सूची में है और जिन मतदाताओं ने पिछली बार मत दिया था, कुछ मतदाता इस बार वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन