फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Namdan to founder of Azad Hind Fauj

आजाद हिंद फौज के संस्थापक को नमन

Tue, 23 Jan 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Namdan to founder of Azad Hind Fauj
सनई तिराहे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। सनई चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों ने माल्यार्पण किया। स्कूल-कॉलेजों में भी गोष्ठी व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सनई चौक पर डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सदर विधायक श्यामधनी राही ने भी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर ओमप्रकाश गुप्ता, महेंद्र लोधी, मंसूर, अरुण कुमार, राकेश सिंह, जितेंद्र, भानु सिसोदिया, अश्वनी चौबे आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, महेश वर्मा, पंकज आदि ने भी माल्यार्पण कर नेताजी को नमन किया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रजकिशोर त्रिपाठी ने कहा कि नेताजी का जीवन अपने आप में दर्शन है। उनका व्यक्तित्व दुनिया को संदेश है कि भारत के युवाओं की क्षमता किसी से कम नहीं है। कार्यक्रम में आचार्य दिलीप श्रीवास्तव, छात्र शिवम अग्रहरि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस मौके पर निमिष शुक्ल, कृष्णनाथ पांडेय, दिग्विजय नाथ मिश्र, अनीष पाठक, गिरीश मौर्य, नागेंद्र यादव, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, दिनेशचंद्र गुप्ता, महेंद्र पांडेय, सुभाष सिंह, प्रवीण मिश्र, रामजतन पांडेय आदि मौजूद रहे। ब्रह्मर्षि बावरा ममता गृह जगमोहनी के छात्र सुबह कैंडल मार्च कर सनई चौक पहुंचे और नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कनिष्ठ वर्ग में बादल कुमार, आकाश कुमार, प्रीति कुमारी व वरिष्ठ वर्ग में आकाश कुमार, सत्यभामा, कविता कुमारी को प्रथम-द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रभु, अमर, महेंद्र, अमित, विपिन, शिव कुमार, कविंद्र, राधेश्याम, राजन, सरिता, धीरज, नीरज, अभिषेक, जितेंद्र, नागेश्वर आदि को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर रोमापार के प्रधान राजाराम, रामऔतार, सुनील पाल, अखिलेश, अमित, रामाशीष, विशाल, विनय, शिवशंकर, गुडिय़ा, बबिता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिला एकीकरण समिति ने मंगलवार को जय किसान इंटर कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई।
मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. राज बहादुर मौर्या ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अमर सपूत नेता जी के व्यक्तिव व कृतित्व से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका उनका योगदान अविस्मरणीय है। इससे पूर्व नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, अब्दुल रहीम, नेवास अली, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, अंगद प्रसाद, तपानाथ पांडेय, संजय कुमार गुप्त, प्रकाश सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी, साधूशरण राजय, आलोक कुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार शर्मा, बृजपाल सिंह, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।
नेताजी के बताए आदर्शों पर चलेगा मित्रसंघ
डुमरियागंज। तहसील मुख्यालय स्थित एक होटल में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और मित्रसंघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। 
 मित्रसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने कहा कि 23 जनवरी 2007 में संगठन की स्थापना की गई थी, तब से लेकर आज तक लगातार मित्रसंघ सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है। संगठन हमेशा गरीबों व असहायों की मदद में लगा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई थी। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज की गठन किया था। जिलाध्यक्ष सनी श्रीवास्तव व जिला संयोजक वासुदेव धर दुबे ने कहा कि नेता जी ने सुप्रीम कमांडर के रूप में कार्य करते हुए देश को आजादी दिलाने में अपना सब कुछ राष्ट्र के लिए न्यौछावर कर दिया था। नेताजी से ही प्रेरणा लेकर मित्रसंघ का गठन किया गया था, जो आज भी सेवा, समर्पण व त्याग की भावना से कार्य कर रहा है। मित्रसंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मित्रसंघ का गठन जिस उद्देश्य के लिए किया गया था। आज मित्रसंघ उस पर पूरी तरह से खरा उतरकर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रामबक्ष गौतम ने किया।

इसी क्रम शाहपुर स्थित हिंदू भवन पर भी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि उमेश पांडेय के नेतृत्व में नेताजी की जयंती मनाई गई। नगर के श्री गुरू नानक एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर, एसआर पब्लिक स्कूल भड़रिया सहित अन्य स्कूलों में जयंती कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चरित्र चित्रण किया गया। इस दौरान अभिनव, रमन सिंह, संजय मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश गौतम, अजय पांडेय, अशोक अग्रहरि, रमापति दूबे, राजन श्रीवास्तव, बताशा बाबा, रामबक्स गौतम, डंपू पांडेय, राजेंद्र तिवारी, मुनीराम, लालजी दुबे, गुड्डन श्रीवास्तव, रामसुमेर यादव, भोला श्रीवास्तव, अनिल गौतम, राकेश गौतम, सत्यप्रकाश, विश्वामित्र त्रिपाठी, चंद्रशेखर तिवारी, राजेंद्र चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed