फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Naliya jam, rain water entered houses and shops

नालिया जाम, घरों और दुकानों में घुसा बारिश का पानी

Wed, 11 Aug 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Naliya jam, rain water entered houses and shops
नालिया जाम, घरों और दुकानों में घुसा बारिश का पानी
विज्ञापन

डुमरियागंज। मंगलवार की शाम से बुधवार दोपहर तक हुई बारिश से नगर में हर तरफ पानी भर गया। नालियां जाम होने के कारण रास्तों, दुकानों और घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में पानी भर गया। लोग पानी से होकर आते-जाते दिखे।
मंगलवार शाम से तेज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बुधवार को दोपहर तक बारिश होती रही। लगातार बारिश से नगर स्थित नगर पंचायत के महाराजा अग्रसेन नगर और गांधी नगर स्थित घरों के अंदर पानी घुसने लगा। इसके अलावा इटवा रोड पर भी एक घर में पानी भर गया। नगर में स्थित थाना के आरक्षी आवास के साथ ही थाने के सामने आवासीय मकान के अंदर पानी घुस गया। उसे पंपिंग सेट लगाकर बाहर निकालने की जुगत पुलिस कर्मियों ने की। इसी तरह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और मैदान में पानी भर गया। इससे मैदान तालाब के शक्ल में तब्दील हो गया। नगर के सभासद नसीम अहमद ने बताया कि हर बारिश में महाराजा अग्रसेन नगर और गांधी नगर में यही हाल होता है। कई बार नगर पंचायत प्रशासन से नालों की सफाई के लिए कहा गया। मगर खानापूरी की जाती है।
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। नगर के मगन पांडेय, परमजीत सिंह भाटिया, नदीम अहमद, बंशीधर बोध अग्रहरि, सोहेल, संदीप आदि ने कहा कि अगर नालियों की सफाई बेहतर ढंग से कर दी जाए तो शायद जलभराव की स्थिति न हो। मगर नगर पंचायत प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता है, जिसका खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ता है। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि जिस जगह जलभराव होने की जानकारी मिलती है, वहां तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था करवाई जा रही है। लगातार बारिश से नालियां ओवरफ्लो हो गई हैं। इस कारण पानी भरा है। नालों में पानी का बहाव है। बारिश बंद होने के आधे घंटे के अंदर ही सारा पानी बह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed