{"_id":"6679d956a8b394b0060db026","slug":"nagar-panchayat-employees-spread-dirt-instead-of-cleaning-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119606-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सफाई के बदले गंदगी फैला गए नगर पंचायत कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सफाई के बदले गंदगी फैला गए नगर पंचायत कर्मचारी
Tue, 25 Jun 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्मचारियों ने तीन दिन पहले की थी नाले की सफाई, मगर सिल्ट उठाना भूल गए
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर पंचायत ने तीन दिन पहले डुमरियागंज थाने के सामने नाले की सफाई कराई, लेकिन कर्मचारी सिल्ट उठाना ही भूल गए। जिससे नाले का कचरा सूखने के बाद उधर से गुजरने वालों के लिए दुश्वारियों का सबब बन गया है। गाड़ियों के आने-जाने से वह उड़कर लोगों के ऊपर जा रहा है।
इसके अलावा सफाई कर्मचारी नाले की सफाई करने के बाद उसको ढ़कने वाली पटरी भी हटाकर चले गए हैं। इस कारण बीच-बीच में नाला खुला पड़ा है। इससे लोगों को नाले में गिरने खतरा है। थाना, न्यू पीएचसी और रजिस्ट्री दफ्तर में आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रास्ते से प्रतिदिन आने जाने वाले अनु प्रताप अग्रहरि, अनिल कौशल, राजकुमार कसेरा, संतोष, परमात्मा प्रसाद, आलोक आदि ने नाले की सफाई के बाद छोड़े गए कचरे को साफ करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
बोले ईओ
नाले की सफाई के बाद कचरे को तुरंत उठाने के लिए निर्देशित किया गया है। अगर सफाई के बाद कचरा पड़ा है, तो वहां के सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारियों को भेज कर तत्काल सिल्ट उठवाया जाएगा।
- महेश प्रताप श्रीवास्तव ईओ नगर पंचायत डुमरियागंज