फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nag Panchami celebrated with gaiety

Siddharthnagar News: नाग पंचमी उल्लास से मनाई

Tue, 29 Jul 2025 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nag Panchami celebrated with gaiety
सकारपार क्षेत्र के बांसी- धानी  मार्ग स्थित गोनहा ताल चौराहे पर नाग पंचमी के अवसर पर बिरहा का आ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। नागपंचमी पर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने सुबह भोलेशंकर व नाग देवता को दूध लावा चढ़ाकर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। पकड़ी, बुढनईया, मेहनौली, पिपरी, बभनी, भटमला, बैजनथा, नकाही, जखौलिया, बैदौली, बनपुकरा, धनगढिया, भेडिहवा, सहित दर्जनों गांव में लोगों ने सुबह से ही भगवान भोलेशंकर व नाग देवता को दूध लावा चढ़ाकर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान गांव के छोटे बच्चों ने गुड़िया पीटी।
---------------------------
विज्ञापन

नाग पंचमी पर बिरहा, जोड़- तोड़ का हुआ मुकाबला
-बांसी -धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल चौराहा पर दो पक्षों में बिरहा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। क्षेत्र के बांसी- धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल चौराहे पर नाग पंचमी पर बिरहा का आयोजन किया गया। मंच पर देवरिया की बिरहा गायिका रंजना सिंह एवं स्थानीय बिरहा गायक उदय राज यादव के बीच जवाबी मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गायकों के बीच लगभग पांच घंटे सवाली- जवाबी मुकाबला हुआ, जिसे सुनकर उपस्थित लोग आनंदित हो उठे। क्षेत्र के दुःख्खू यादव, रामदेव साहनी, ध्रुव कुमार, जग्गू प्रसाद आदि ने बताया कि पहले के समय में मनोरंजन के इतने संसाधन नहीं थे। बिरहा, नौटंकी, रामलीला, आल्हा आदि जैसे कार्यक्रम का लोग आनंद उठाते थे।
आज के समय एवं परिवेश में इन सब कार्यक्रमों का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। हम लोगों को इसे बचाने की जरूरत है। प्रोग्राम के अंत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, गोनहा ताल राम अनुज ने रंजना सिंह एवं उदय राज यादव को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

इस दौरान आशीष पांडेय, पराग मौर्य, पलटन चौरसिया, कुंवर श्रीवास्तव, शिवपूजन मौर्य, सुरेंद्र सिंह, विश्वनाथ साहनी, राधेश्याम, राम मिलन आदि उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बांसी कोतवाली की पुलिस मुस्तैद रही।
---------
नाग पंचमी पर अंदुआ शनिचरा में आल्हा गायन

संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। नागपंचमी पर भनवापुर ब्लॉक के अंदुआ शनिचरा गांव में मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे आल्हा गायन का आयोजन किया गया। इसकी अगुवाई गांव के मायाराम पांडेय ने की। उन्होंने आल्हा और ऊदल की वीरता से जुड़ी गाथाएं गाकर ग्रामीणों में उत्साह भर दिया। आल्हा गायन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामपाल पांडेय, बच्चाराम गौड़, सुखराम, कृष्ण बिहारी,मुकेश वर्मा, सुभाषचंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed