{"_id":"5f031cd18ebc3e42c94d8603","slug":"murder-4-arrested-siddharthnagar-news-gkp3571356135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में गई महिला की जान, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में गई महिला की जान, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विवाद में महिला की जान गई, चार गिरफ्तार
मारपीट में घायल हुई थी महिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम
त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के अहिरौली पड़री गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल महिला की मौत होने के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रविवार देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चारों को पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना दो जुलाई को क्षेत्र के अहिरौली पड़री गांव में हुई थी।
एसओ रणधीर मिश्र के मुताबिक क्षेत्र के अहिरौली पड़री गांव में दो जुलाई को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में एक महिला कलावती और उसके पति रामसमुझ को चोटें आई थीं इस मामले में केस दर्ज किया गया था। महिला जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और फिर वहां उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दी गई। जहां इलाज के दौरान चार जुलाई को उसकी मौत हो गई। मुकदमे में धारा परिवर्तन करते हुए आज्ञाराम, पूजा राम, गोपाल, जोगेंद्र के खिलाफ हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया गया। रविवार को पुलिस टीम ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में एसआई रमाकांत सरोज, ओमप्रकाश पांडेय, आरक्षी लकी चंद्र गुप्ता, दुर्गेश यादव, सुनील यादव आदि शामिल रहे।