फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MR Association pulled procession, protesting

एमआर एसोसिएशन ने निकाला जुलूस, नारेबाजी

Thu, 12 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
MR Association pulled procession, protesting
चंडीगढ़ में बिजली कर्मियों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बकाया वसूली के लिए गए साथी की पिटाई के विरोध में एमआर एसोसिएशन ने गुरुवार को नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। आरोपी दवा विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। बढ़नी व ढेबरुआ पुलिस के रवैए पर भी रोष जताया। साथ ही साड़ी तिराहे पर पुतला फूंककर विरोध जताया। चेतावनी दी कि पुलिस मामले में आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं करती तो संघ आंदोलन को उग्र रूप देने को बाध्य होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन जिला इकाई के बैनर तले लामबंद प्रतिनिधि बेलहिया तिराहा स्थित कैंप कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से बाइक जुलूस लेकर नारेबाजी करते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए जुलूस साड़ी तिराहे पर पहुंचा, जहां मारपीट के आरोपी बढ़नी के दवा विक्रेता शैलेंद्र पांडेय, ध्रुव पांडेय व अभिषेक पांडेय का प्रतीक पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 5 मई को एक दवा कंपनी के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार बकाया वसूली के लिए बढ़नी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां आरोपी दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की और चार घंटे तक बनाए रखा। नगदी व अन्य सामान भी छिन लिए। एसोसिएशन के दबाव में ढेबरुआ पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

इससे पुलिस की मिलीभगत की भी पूरी आशंका है। एसोसिएशन ने मामले की विवेचना नौगढ़ पुलिस से कराने की एसपी से मांग की। प्रदर्शन में एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण पाठक, चंद्रभान त्रिपाठी, धर्मेंद्र उपाध्याय, विधान पांडेय, रिपुंजय राय, ऋषभ पांडेय, सुमंत उपाध्याय, शिवेंद्र, अमृतांसु, संदीप, डीके सिंह, मीर अली, शमीम, विनोद, अमित, मिथिलेश, रवि, रामगोपाल, रमेश, राकेश, शंभू, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed