फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MP pays tribute to martyr Captain Aman Singh

Siddharthnagar News: शहीद कैप्टन अमन सिंह को सांसद ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 07 Mar 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
MP pays tribute to martyr Captain Aman Singh
हाटा। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर 2 पिपरा शीतल उर्फ बकराबाद में शुक्रवार को शहीद वीर सपूत कैप्टन अमन सिंह की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज का आयोजन भावपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और वीर सपूत के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कैप्टन अमन सिंह का बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने भी शहीद कैप्टन अमन सिंह को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान पूरे क्षेत्र और देश के लिए गौरव की बात है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटिहार, सुधीर राव, रामबचन सिंह, ऋषि त्रिपाठी, अवधेश सिंह, विनय सिंह, मुंशी सिंह, सत्यकमान पांडेय, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed