फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MP Khel Mahakumbh

Siddharthnagar News: वालीबॉल के फाइनल में सिंहेश्वरी व स्पोर्ट स्टेडियम ने बनाई जगह

Thu, 25 Jan 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
MP Khel Mahakumbh
बर्डपुर में आयोजित प्रतियोगिता सांसद खेल महाकुंभ में योग प्रदर्शन करते बच्चे।
सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महाकुंभ के दूसरा चरण में जिला स्पोर्ट स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में सिंहेश्वरी व स्पोर्ट स्टेडियम ने सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। जबकि कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल खेलने के लिए सनई व गनेरा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट स्टेडियम में दूसरे दिन बालक व बालिका का वालीबॉल प्रतियोगिता व बालक का कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वालीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सिंहेश्वरी और स्पोर्ट स्टेडियम ने अपने प्रतिद्वंदी टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। जबकि बालिका वर्ग में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सिंहेश्वरी और स्पोर्ट स्टेडियम ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। जबकि कबड्डी प्रतियोगिता के लिए छह टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से सभी टीमों से विजेता होते हुए सनई क्लब और गनेरा युवक मंगल दल ने फाइनल में अपना जगह सुनिश्चित कर ली है। खेल का उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल ने किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष गोविंद माधव, प्रभारी प्राचार्य डॉ एके झा, सचिव अरुण कुमार प्रजापति, क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, त्रियुगी चौहान, देवेंद्र पांडेय, सुरेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
फोटो-
खो-खो में कूड़ी व कबड्डी में डुमरियागंज रहा अव्वल
डुमरियागंज। नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को खो-खो व कबड्डी के खेल का आयोजन हुआ। जिसमें खो-खो पुरुष वर्ग में कूड़ी व कबड्डी महिला वर्ग में डुमरियागंज के प्रतिभागी बच्चे अव्वल रहे। खो-खो पुरुष वर्ग में कूड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कूड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कबड्डी महिला वर्ग में कूड़ी ने प्रथम रही। पुरुष वर्ग में नवयुवक डुमरियागंज ने प्रथम, यूपीएस कुड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खेल का शुभारंभ एसडीएम प्रवेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान संजय कुमार, नसीम अहमद, अमृतलाल, गुलाम हुसैन, राजेश कुमार, कमलेश चौरसिया, काजी तालिब हुसैन, धर्मराज दुबे, अकमल हुसैन, जगदीश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed