फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MP Khel Mahakumbh: Gautam Buddha Cricket Academy victorious

सांसद खेल महाकुंभ : गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी विजयी

Fri, 27 Jan 2023 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
MP Khel Mahakumbh: Gautam Buddha Cricket Academy victorious
सांसद खेल महाकुंभ : गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी विजयी
विज्ञापन

- दूसरे स्थान पर रही लक्ष्मी कैंब्रिज की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ के अंतर्गत हुए मुकाबले में शुक्रवार को गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी शोहरतगढ़ की टीम विजेता बनी, जबकि लक्ष्मी कैंब्रिज खेसरहा की टीम दूसरे स्थान पर रही।
गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी शोहरतगढ़ ने लक्ष्मी कैंब्रिज खेसराहा को 44 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए लक्ष्मी कैंब्रिज ने गौतम बुद्ध को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 121 रन बनाए, जिसमें समी रजा ने 22 रन, आयुष श्रीवास्तव ने 23 रन, आलोक यादव ने 19 रन, काजू ने 13 रन का योगदान दिया। लक्ष्मी कैंब्रिज की तरफ से शाहिद ने तीन अहद ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मी कैंब्रिज खेसराहा निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 77 रन ही बना सकी। अहद ने 31 रन, आशीष ने 17 रन का योगदान दिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी की तरफ से काजू ने दो, पन्नू, किशन व शैलेंद्र गौतम ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच साबिर रजा को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अंपायर की भूमिका में बेसिक शिक्षा परिषद से शशिकांत पांडेय, हर्षवर्धन द्विवेदी तथा स्कोरर की भूमिका में कृष्णा यादव रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सिद्धार्थनगर आशुतोष अग्निहोत्री, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विवेक मणि त्रिपाठी, संयुक्त सचिव विपिन मणि त्रिपाठी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed