फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MP Khel Mahakumbh from today, five thousand players will participate

Siddharthnagar News: सांसद खेल महाकुंभ आज से, पांच हजार खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Sun, 18 Feb 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
MP Khel Mahakumbh from today, five thousand players will participate
सांसद खेल महाकुंभ के लिए कबड्डी का ग्राउंड बनवाते क्रीड़ा अ​धिकारी आशुतोष अ​ग्निहोत्री
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन सोमवार से शुरू होगा। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तीन दिवसीय खेल महाकुंभ में पांच हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जबकि पहली बार लगभग 100 दिव्यांग खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

सांसद खेल महाकुंभ तीन दिवसीय प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरा कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, ताइक्वांडो, कबड्डी व दिव्यांग जनों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया की स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता के लिए तैयारी की जा रही है। सभी खेल के लिए ग्राउंड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग समय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिससे खिलाड़ियों को असुविधा नहीं होने पाए। अरुण प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता में करीबपांच हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें लगभग तीन हजार पुरुष, दो हजार महिला व 100 दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से होगा मैच
सोमवार को महिला पुरुष एथलेटिक्स, वॉलीबाल पुरुष, खो-खो पुरुष, महिला व पुरुष बैडमिंटन और महिला पुरुष का शतरंज खेल का प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी। जबकि भाला फेक, गोला फेक, ऊंची कूद व लंबी कूद भी कराई जाएगी। मंगलवार को पुरुष का फुटबाल, महिला व पुरुष का ताइक्वांडो प्रतियोगिता, दिव्यांग जन महिला व पुरुष की दौड़ व पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जबकि बुधवार को महिलाओं का वॉलीबाल, कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करके कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed