{"_id":"6a3591b5906e68514c0af470","slug":"mp-jagdambika-pal-arrived-late-his-vehicle-was-stopped-outside-the-commissioners-office-siddharthnagar-news-r-7-1-lko1040-1358897-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: देरी से पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल, आयुक्त कार्यालय के बाहर रोका वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: देरी से पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल, आयुक्त कार्यालय के बाहर रोका वाहन
Sat, 20 Jun 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोंडा दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त नजर आई। आयुक्त कार्यालय परिसर में प्रवेश को लेकर बनाए गए सुरक्षा घेरे में जनप्रतिनिधियों के सहयोगियों तक को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। इससे कई जनप्रतिनिधि असहज और नाराज दिखे।
मुख्यमंत्री के आगमन के लिए कचहरी वाले गेट से केवल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को प्रवेश दिया गया। मुख्य मार्ग वाले गेट से मुख्यमंत्री का काफिला परिसर में पहुंचा। डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल मुख्यमंत्री के पहुंचने के करीब 13 मिनट बाद आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उनका वाहन भी परिसर के बाहर ही रोक दिया गया। सांसद अपने एक सहयोगी को साथ लेकर अंदर जाने की बात करते रहे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी। उनका मोबाइल भी बाहर ही जमा करा लिया गया। सांसद करण भूषण सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोगियों को भी परिसर में प्रवेश नहीं मिला।