फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mp angry wheat purchase issue

बिजली व गेहूं खरीद के मुुद्दे पर अफसरों पर भड़के सांसद

Thu, 17 May 2018 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 May 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
mp angry wheat purchase issue
जिला समन्वय समिति एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद ने कई अफसरों पर नाराजगी जताई। उन्हें कर्तव्य एवं दायित्व का बोध कराते हुए जनहित कार्यों में तेजी लाने की हिदायत दी। भविष्य में सुधार न लाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर पत्र लिखने की बात कही।   
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष व सांसद जगदम्बिका पाल ने विद्युत निगम की समीक्षा दौरान आंधी-पानी में क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत न कराए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। नुकसान की जांच के लिए नायब तहसीलदार व अवर अभियंता की टीम बनाकर संयुक्त जांच कराने का निर्देश दिया। खराब ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे भीतर बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डीएम कुणाल सिल्कू ने दुर्घटना के शिकार लोगों को 10 दिन के भीतर मुआवजा देने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई व्यवस्था बेहतर करने के साथ दवाओं की उपलब्धता, अन्य सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए सीएमओ को निर्देश दिया।
विज्ञापन

सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा दौरान पात्रों को समय-समय पर मिलने वाली धनराशि खाते में हस्तांतरित करने के साथ ही प्रगति के लिए परियोजना निदेशक को निर्देश दिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनएसडी से जिले में कराए जा रहे कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। इटवा के विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने निजी अस्पतालों में कराए जा रहे प्रसव की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की अपेक्षा की। गेहूं खरीद में किसानों को आ रही दिक्कतों के साथ ही भुगतान में हीलाहवाली पर डिप्टी आरएमओ पर नाराजगी व्यक्त की। भुगतान न होने पर दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सदर विधायक श्याम धनी राही, सीडीओ हर्षिता माथुर, एडीएम गुरु प्रसाद गुप्ता, सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा, परियोजना निदेशक संत कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिवदत्त, डिप्टी आरएमओ संजय पांडेय, एएमए अरविंद कुमार आनंद, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डीएफओ वीके मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ.पीके कन्नौजिया, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed