{"_id":"6626e43df23f3b835507d8f4","slug":"motivate-pregnant-women-for-vaccination-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116225-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्भवतियों को टीकाकरण के लिए करें प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्भवतियों को टीकाकरण के लिए करें प्रेरित
Tue, 23 Apr 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के बिजौरा में सोमवार को एएनएम शालिनी सिंह व आख्या पांडेय ने संचार गतिविधि एवं माता बैठक का आयोजन किया। बैठक में उपस्थित लोगों को टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं का जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने एएनएम के की ओर से किए जा रहे कार्यों से प्रसन्नता जाहिर करते हुए और बेहतर करने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि आभा आईडी से व्यक्ति का सारा विवरण फीड हो जाएगा और इलाज में आसानी होगी। बैठक में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से लोगों को लू से बचाव के लिए निरंतर जागरूक करते रहने का निर्देश भी दिया। संवाद
विज्ञापन