फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mother and son died in road accident, father and second son injured

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पिता और दूसरा पुत्र जख्मी

Fri, 06 Jun 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mother and son died in road accident, father and second son injured
बांसी/खेसरहा। क्षेत्र के बेलौहा-मेंहदावल मार्ग पर बजरंग मोड़ के आगे शुक्रवार को अनियंत्रित कार बाइक सवार को टक्कर मारकर पलट गई। इस हादसे में शिक्षक की पत्नी और ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि, शिक्षक और एक पुत्र जख्मी हो गए।
विज्ञापन

वहीं कार सवार तीन अन्य लोग घायल भी हो हुए हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के करमा निवासी बलिराम (35) पुत्र प्रभू पत्नी सुमन (32) और दो बच्चों हर्षित उम्र चार वर्ष तथा दो वर्षीय अयांश के साथ अपनी बहन के घर चुइटहा से लौट रहे थे। अभी वह बजरंग चौराहे से आगे पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे अयांश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बलिराम व पत्नी सुमन और पुत्र प्रसिद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंची, जहां स्थिति गंभीर देख तीनों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पत्नी सुमन की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बीस मीटर दूर जाकर गिरी। इससे कार में सवार संतकबीरनगर जनपद के सेमरियांवा निवासी अंसारुल, पत्नी हसीना खातून को भी चोटें आई हैं। इनका इलाज सीएचसी खेसरहा पर चल रहा है। कार सवार डुमरियागंज स्थित खरकट्टी जा रहे थे। थानाध्यक्ष खेसरहा चंदन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित बलदेव की तहरीर पर केस पंजीकृत कर दिया गया है। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed