फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Morphine recovered, three Nepali smugglers arrested

मार्फिन बरामद, तीन नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Mon, 09 Aug 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Morphine recovered, three Nepali smugglers arrested
मार्फिन बरामद, तीन नेपाली तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

ढेबरूआ। एसओजी और ढेबरुआ थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह मार्फिन की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बढ़नी कस्बे के पास से दबोच लिया। तीनों के कब्जे से 102 ग्राम मार्फिन को बरामद किया गया। पकड़े गए तस्कर नेपाल के रहने वाले हैं और बाराबंकी जिले से मादक पदार्थ लाकर बेचते थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
ढेबरुआ थाने के कोतवाल दिनेशचंद चौधरी ने बताया कि वह एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी के साथ रविवार को चेकिंग करे थे। उसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ लोग बढ़नी कस्बे से सटे धनौरा पुलिया के पास आने वाले हैं, जिनके पास मादक पदार्थ है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ वे बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। यहां तीन लोग दिखे, जो पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

मगर घेराबंदी करके तीनों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से 102 ग्राम मार्फिन नामक मादक पदार्थ बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों की पहचान रामकुमार अहिर, विजय कुमार गुप्ता, नरायन यादव निवासी पड़रिया थाना गनेशपुर जनपद कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला है कि वे बाराबंकी जिले से मादक पदार्थ लाकर बेचते थे। केस दर्ज करके तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed