फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Morning procession on the theme of our constitution, our dignity

Siddharthnagar News: हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम पर निकाली प्रभातफेरी

Tue, 15 Apr 2025 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Morning procession on the theme of our constitution, our dignity
शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ से रैली को हरी झंडी देकर रवाना करते कालेज प्रधानाचार्य। स्रोत विज्ञ​
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह विकास खंड भनवापुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा व बड़हरा विशुनपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर, प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय बिस्कोहर, बेलवा बाबू, दलपतपुर और डेगहर से हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम पर आधारित प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कोहड़ौरा में प्रभातफेरी को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला महामंत्री पंकज त्रिपाठी और बिस्कोहर में एसडीएम कुणाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम ने कहा कि बाबा साहब का जीवन समर्पण, संघर्ष और शिक्षा का प्रतीक है। स्कूल चलो अभियान के तहत एसडीएम ने अभिभावकों को भी जागरूक करते हुए बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की।
विज्ञापन

बीएसए शैलेश कुमार ने कहा कि बाबा साहब का संविधान आज भी भारत की आत्मा है और हर विद्यार्थी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कहा कि डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा को समाज में समानता और न्याय का माध्यम बनाया। आज की पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समरस समाज की दिशा में काम करना चाहिए। कार्यक्रम में जन सूचना जन संपर्क अभियान लखनऊ के तरफ से संचारी रोग , शिक्षा व जीवन का अधिकार पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम व बीएसए द्वारा प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक के 30 छात्र-छात्राओं को नए सत्र की किताबें वितरित की गईं।
इस मौके पर बीईओ भनवापुर राजेश कुमार, डीसी अमित शुक्ल, रितेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, कमलापति त्रिपाठी, उमाकांत गुप्ता, गोपेश दुबे, बब्बन प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed