{"_id":"682779388b1649c6b108f677","slug":"more-than-a-hundred-cameras-were-scanned-the-robbers-were-not-seen-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137601-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सौ से अधिक कैमरे खंगाले... नहीं दिखे लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सौ से अधिक कैमरे खंगाले... नहीं दिखे लुटेरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के महादेव झारंखडी के पास सराफा पर हमला करके हुई लूट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस वारदात के बाद से ही कड़ी से कड़ी जोड़ने में लग गई है।
सर्राफ के दुकान से लेकर सड़क के मुख्य प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। 100 से अधिक सीसीटीवी को पुलिस खंगाल चुकी है। पीड़ित के दुकान पर आने सहित अन्य क्लू पुलिस को मिले हैं, लेकिन जिस हिसाब से लुटेरों के बारे में जानकारी दी गई, उसमें ठोस इनपुट पुलिस को नहीं मिल पाए हैं।
सूत्रों की मानें तो लूट का तरीका पेशेवर की तरह अंजाम दिया गया है, लेकिन कार से आकर लूट करने की बात बहुत लोगों के गले उतर नहीं रही है। लूट का अंदाज और तरीका देखते हुए पुलिस पुराने अपराधियाें की कुंडली देख रही है। वहीं, सराफा संगठन के अध्यक्ष का कहना है कि लगातार वारदात से व्यापारी सहमे हैं। इसके लिए संगठन के लोगों के साथ अधिकारियों से मिलेंगे और कारोबारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
रेकी करके वारदात की बात आ रही सामने : जिस हिसाब से पीड़ित सराफा ने लूट हाेने की जानकारी दी है। उसके मुताबिक वारदात पूरी साजिश के साथ हुई है। कारोबारी ने बताया कि कार सवार उसके पीछे से आए और बाइक में टक्कर मार दी। वह जमीन पर गिरा और गिरते ही कार से उतरकर एक ने डंडे से वार कर दिया। दूसरे ने बाइक में रखे आभूषण निकाल लिए और चंपत हो गए। घटनाक्रम पर गौर किया जाए तो रेकी करके वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। हो न होना सराफा के नियमित निकलने और आने-जाने के बारे में बदमाशों को पहले से जानकारी रही हो। दूसरे के अलावा कोई तीसरा साथी रहा हो जो जिला मुख्यालय से उस दुकान से ही पीछे लग गया, जहां से खरीद हुई। पीछे किसी दूसरे साधन से चलते हुए आता रहा और गैंग के लोगों को जानकारी दी। सराफा के आगे बढ़ते ही कार सड़क पर इंटर हुई और टक्कर लगाए लूटकर निकल गए। क्योंकि, जिस कार की बात की जा रही है। उसके मूवमेंट के बारे में हाईवे पर कोई जानकारी नहीं है।
साथ ही बदमाश भी पुलिस की तरह स्मार्ट दिमाग लगा रहे हैं। उन्हें यह पता है कि अब सीसीटीवी कैमरे हर जगह लगे हैं। अगर पीछे-पीछे चलेंगे तो पकड़ लिए जाएंगे। फिलहाल इस कांड में दो के अलावा और लोग शामिल हैं। पिटाई करके लूट करने का तरीका पुराना है। नए में तो अब तमंचा का प्रयोग हो रहा है, जबकि, इस केस में ऐसा कुछ नहीं है।