फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   More than 100 ancient copper silver coins found in Siddharthnagar

घड़े में मिला खजाना: सिद्धार्थनगर में मिले 100 से अधिक प्राचीन सिक्के, पुरातत्व विभाग की टीम करेगी जांच

Thu, 06 Jul 2023 02:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Jul 2023 02:42 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से सिक्के बरामद कर लिए गए हैं। इस मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी थी। सिक्कों की प्राचीनता की जांच के लिए पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा गया है। प्राचीनता के साक्ष्य मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
More than 100 ancient copper silver coins found in Siddharthnagar
सिद्धार्थनगर समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बौद्ध क्षेत्र में बुधवार को खंडहर में मिले घड़े में 100 से अधिक प्राचीन सिक्के मिले। इसमें तांबे और चांदी के सिक्के हैं। मोहाना पुलिस ने सिक्कों को बरामद करके सील कर दिया है। अब पुरातत्व विभाग की टीम सिक्कों की जांच करेगी।

विज्ञापन


मोहाना थाना क्षेत्र के गड़गार के बरगदवा टोला में दुर्गेश के खंडहर में सिक्कों से भरा हुआ घड़ा मिला। यह घड़ा में अच्छी कलाकृतियां नजर आ रही हैं। प्राचीन सिक्के मिलने की खबर मिली तो मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने राजस्व विभाग को खबर दी और उसक बाद नायब तहसीलदार माधुर्य यादव की मौजूदगी में सिक्कों को देखा गया। कुछ सिक्के 1910 और 1916 के थे, जबकि नेपाली सिक्के भी हैं।
विज्ञापन


फिर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सिक्कों को सील कर दिया गया। पुलिस ने राज्य पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा है, इन सिक्कों की जांच के बाद प्राचीनता प्रमाणित होगी। एसडीएम डॉ.ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिक्कों को सील किया गया, जांच होने के बाद सिक्कों के बारे में निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बारिश बिना भी मुसीबत: नेपाल के पानी से फिर उफनाई नदियां, बढ़ा का खतरा

इस तरह पहुंची पुलिस

दुर्गेश के खंडहर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे, उसी समय दुर्गेश की पड़ोसी अजोरा अपनी जमीन में गई थी। अजोरा को सुंदर सा घड़ा दिखा तो वह करीब गई और उसे उठा ले गई। इस बात की खबर दुर्गेश को लगी तो उसने अजोरा से घड़ा ले लिया। उसके बाद अजोरा ने पुलिस से शिकायत की कि चांदी, तांबे के सिक्के मिले हैं, ये सिक्के दुर्गेश के पास हैं। बिना देर किए ही पुलिस पहुंची तो दुर्गेश के पास सभी सिक्के मिल गए।

पुरातात्विक धरोहर हैं सिक्के
सिद्धार्थनगर विश्वविद्वालय संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग व प्राचीन इतिहास एसो प्रोफेसर डॉ. नीता यादव ने कहा कि ये सिक्के पुरातात्विक धरोहर हैं। जांच के बाद इसे संग्रहालय में रखा जाएगा और अध्ययन में काम आएंगे। सिद्धार्थनगर के पुरातात्विक इतिहास में इन सिक्कों की भूमिका बड़ी हो सकती है। जांच के बाद पता और भी महत्वपर्ण साक्ष्य सामने आ सकत हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी में रहेंगे 100 मिनट: एयरपोर्ट से सीधे गीता प्रेस और फिर वंदे भारत को झंडी दिखाकर लौट जाएंगे PM मोदी

और भी सिक्के मिल सकते हैं
सिद्धार्थनगर विश्वविद्वालय के संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग व प्राचीन इतिहास के असिस्टेंट प्रोफसर डॉ. शरदेंदु त्रिपाठी ने कहा कि बौद्ध क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। अंग्रेज सरकार ने भी इस क्षेत्र को महत्वपूर्ण माना था। ये सिक्के शोध की दृष्ट से महत्वपूर्ण हो सकते हैं। प्राचीन काल में बैंक नहीं थे इसलिए लोग घड़े में ही धन संचय करते थे। इस स्थान पर और भी सिक्के मिल सकते हैं।
 

हर गांव में हो रहा है पुरातात्विक सर्वे

बौद्ध क्षेत्र में प्राचीन टीलों की शिकायत के बाद केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने जिले के सभी गांवों में पुरातात्विक सर्वे का आदेश दिया है। सर्वे का कार्य जारी है, हालांकि जांच पुरी होने के बाद ही रिपोर्ट सामने आएगी। कुछ दिन पहले भी प्राचीन टीले की अवैध खुदाई की जा रही थी। अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो टीले के संरक्षण की कवायद शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें: लाठी-डंडे लेकर निगरानी कर रहे ग्रामीण: जंगल से निकलकर आबादी में पहुंचा तेंदुआ, दर्जनभर गांवों में दहशत

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से भी सिक्के बरामद कर लिए गए हैं। इस मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी थी। सिक्कों की प्राचीनता की जांच के लिए पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा गया है। प्राचीनता के साक्ष्य मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed