फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Monsoon arrives in the district; 72.8 mm of rainfall in Bansi.

Siddharthnagar News: जिले में मानसून की दस्तक, बांसी में 72.8 मिमी बारिश

Thu, 09 Jul 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Jul 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Monsoon arrives in the district; 72.8 mm of rainfall in Bansi.
तापमान में कमी लेकिन 83 फीसदी नमी से उमस बरकरार
विज्ञापन

अगले 24 घंटे में जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
सिद्धार्थनगर। जिले में मानसून की पहली दमदार दस्तक बुधवार को बांसी में देखने को मिली। यहां केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) केंद्र पर 72.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही। इसके विपरीत जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश का असर बेहद कमजोर रहा। इटवा में केवल आठ मिमी और डुमरियागंज में ट्रेस वर्षा रिकॉर्ड की गई। ऐसे में बांसी क्षेत्र में जहां खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल गए, वहीं जिले के अन्य इलाकों के किसान अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
बारिश के चलते दिन के तापमान में कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई लेकिन उमस से लोगों को राहत नहीं मिली। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर अधिकतम 83 प्रतिशत और न्यूनतम 62 प्रतिशत रहा। दक्षिण-पूर्वी दिशा से 8.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। दिनभर बादलों और धूप की आंख-मिचौली के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा।
विज्ञापन

बांसी क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से धान की रोपाई को गति मिलने की उम्मीद है। वहीं, जिले के अन्य हिस्सों में पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। मौजूदा समय में खाद की उपलब्धता को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है। ऐसे में यदि अगले कुछ दिनों में व्यापक बारिश होती है तो खरीफ सीजन की गतिविधियां तेज हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना रहेगा। आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहने, जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर अपेक्षाकृत अच्छी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी दिशा से सामान्य से कुछ तेज हवा चल सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसमीय परिस्थितियां मानसून के अनुकूल हैं और आने वाले एक-दो दिनों में बारिश का दायरा बढ़ सकता है।
--------------
इटवा, बांसी और भारतभारी क्षेत्र में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी/इटवा। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने जिले के किसानों और आम लोगों को बड़ी राहत दी। इटवा, बांसी और डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में हुई बारिश से जहां भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिल गई।
बांसी क्षेत्र में मंगलवार रात और बुधवार दिन में हुई मूसलाधार बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। कस्बे और आसपास के गांवों में लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश शुरू होते ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने वर्षा का आनंद लिया। कस्बा निवासी दिलीप, राजू, राजकुमार, मो. मुस्तफा, हरीश और असलम ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण लोग काफी परेशान थे। रात में भी गर्मी के चलते नींद पूरी नहीं हो पा रही थी। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को राहत मिली है। किसान दिलीप तिवारी, मोहन लाल और रामदेव ने बताया कि पानी की कमी के कारण धान की नर्सरी सूखने लगी थी और रोपाई प्रभावित हो रही थी।
उधर, इटवा क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं होने से किसान परेशान थे। शुरुआत में एक बार बारिश के बाद मौसम सूखा हो गया था। साप्ताहिक बाजार में पहुंचे किसान हमीदुल्लाह, रमजान, शिवकुमार और झिनकू ने कहा कि भगवान ऐसी ही बारिश करते रहें, ताकि धान की फसल अच्छी हो सके।

-----------------
बेंवा चौराहे पर जलभराव से बढ़ी परेशानी
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेंवा चौराहे पर बारिश के बाद जलभराव की समस्या सामने आई। बेंवा-भारतभारी मार्ग पर पानी भरने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से हर साल बरसात में यह समस्या पैदा होती है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर पानी भरने से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे कारोबार प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed