फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Money exchangers in the clutches of the rupee

मनी एक्सचेंजरों के चंगुल में रुपया

Sun, 25 Dec 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 25 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Money exchangers in the clutches of the rupee
नोटबंदी - फोटो : bbc
सिद्धार्थनगर। देश में नए नोटों की किल्लत के बीच नेपाल में मनी एक्सचेंज कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। भारतीय क्षेत्र के बैंकों में लगी लंबी लाइनों के बीच नेपाली दलालों के पास भारतीय नोटों की भरपूर खेप मौजूद है। सारा खेल दोहरी नागरिकता का है, जिसके आधार पर नेपाल के सीमाई भारतीय जिलों में नेपालियों के हजारों बैंक खाते हैं। नियम ताक पर रखकर बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से इन्हें पर्याप्त नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शासन-प्रशासन इस पूरे कारोबार पर चुप्पी साधे बैठा है।
विज्ञापन

जिले की 68 किमी सीमा नेपाल से जुड़ी है। इस क्षेत्र में ऐसे हजारों लोग हैं, जिनके पास दोहरी नागरिकता है। बैंकिंग सेक्टर विस्तार के बीच जिले में प्राइवेट बैकों ने भी शाखाएं खोलीं, जहां बिना गहन जांच पड़ताल के नेपालियों के खाते खुल गए। जिले के बढ़नी, ककरहवां, खुनुवां, कोटिया, लोटन, परसा, बजहां, मोहाना और कपिलवस्तु की बैंक शाखाओं में हजारों नेपाली नागरिकों के खाते हैं। यहां बस खाता ही नहीं खुला बल्कि इन्हें भरपूर नकदी निकासी की सुविधा भी व्यावसायिक खाते के आधार पर दे दी गई। हालात यह हैं कि सर्वाधिक पैसा सीमाई बैंक खातों से ही बांटे गए।
विज्ञापन

एक तरफ भारतीय नागरिक पैसा पाने के लिए दिनभर लाइन में लगे दिखते हैं तो दूसरी तरफ नेपाली खाताधारकों को बैंक मुंहमांगी सहूलियत दे रहे हैं। नवलपरासी में मनी एक्सचेंज सेंटर के संचालक नेवास चौधरी का दावा है कि वे ऐसे लोगों से पैसा पाते हैं, जिनके खाते भारतीय बैंकों में हैं। इसके अलावा भारत में काम करने वाले नेपालियों के संपर्क से भी पैसा मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के बाजार में आने वाले भारतीय खरीददारों से मिला पैसा भी तय कमीशन पर दुकानदार उलब्ध कराते हैं। लीड बैंक अधिकारी कल्पनाथ भी मानते हैं कि सीमाई शाखाओं में सर्वाधिक नकदी खपत हुई है, मगर यह जिम्मेंदारी प्रशासन की है कि वह जांच कर कार्रवाई करे। शोहरतगढ़ उपजिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह का कहना है कि बैंकों के इस गड़बड़झाले की जानकारी उन्हें नहीं है। सोमवार से सघन जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed