फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Monday of Sawan: Devotees performed Jalabhishek in Shivalayas

सावन का सोमवार : भक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

Mon, 26 Jul 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Monday of Sawan: Devotees performed Jalabhishek in Shivalayas
शहर में स्थित सिंघेश्वर मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सावन का सोमवार : भक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। इस बार के सावन के पहले सोमवार को पूरे जिले में शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्त पहुंचे। प्राचीन मंदिरों में दिन भर चहल-पहल दिखी। इस दौरान शिव भक्तों ने कतारबद्ध होकर और कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया। भक्तों ने लोक मंगल की कामना भी की।
शहर में श्री शिव जलाभिषेक शोभा यात्रा निकाली गई। बोल बम जलाभिषेक आयोजन समिति के तत्वावधान में शोभा यात्रा हनुुमानगढ़ी से प्रारंभ हुई। उसके बाद नागेश्वर नाथ मंदिर, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, राम जानकी मंदिर होते हुए नगर स्थित श्री सिंहेश्वरी देवी मंदिर पर भंडारे के साथ समाप्त हुई। इस दौरान विशेष आकर्षण शिव पार्वती बने सागर मयूर, निधि चौरसिया का शिव तांडव पर आधारित कार्यक्रम रहा। पिंगल भारती एंड टीम की जागरण प्रस्तुति पर भक्त झूम उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुखराज यादव, देव नारायन चौबे, बबलू श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, कैलाश पंछी, रंजना मिश्रा, जगदीश कसौधन, सिद्धार्थ गौतम, रवि यादव, संजीव जायसवाल आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक, मिठवल स्थित ऐतिहासिक प्राचीन बाबा मटेश्वरनाथ, बेलौहा बाजार, चरथरी, भरथना, रमवापुर दूबे, समोगरा गांव सहित नगर में माघ मेला मैदान के निकट शिव मंदिर और बरहवा बाबा स्थान पर महिलाओं पुरुषों और बच्चों की कतार देखी गई।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक, हल्लौर और भटगंवा में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। पकड़ी बाजार के मुताबिक, मस्जिदिया पिपरी शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा की।

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, नीबी दोहनी गांव के डोई तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंच कर भक्तों ने भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, अमित कसौधन, नीलू रूंगटा, राजेश, रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, दीपक, संजय, दिनेश, अभिनव, मालती, दिक्षा, निधी, रिंकी, सरोज, राजलक्ष्मी समेत सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे। बिस्कोहर प्रतिनिधि के मुताबिक, नगर पंचायत बिस्कोहर के कोटिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर बहुरहवा बाबा, रस्तोगी शिव मंदिर चौक रोड, महाकालेश्वर शिव मंदिर, शिव मंदिर बस स्टाप, भोलेनाथ मंदिर पुराना पंचायत भवन, केदार शिव मंदिर मेन मार्केट पर पूजा हुई। इटवा क्षेत्र में स्थित श्रीकटेश्वरनाथ शिव मंदिर पर जाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। घोसियारी प्रतिनिधि के मुताबिक, पिढिया गांव में स्थित पोखरे के पश्चिम भीटे पर प्राचीन पिढेश्वर नाथ के मंदिर मेें लोगों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed