{"_id":"64da6fb82899df2d700d5056","slug":"mlas-picture-went-viral-while-distributing-flag-upside-down-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-3035-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उल्टा झंडा बांटते हुए वायरल हुई विधायक की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उल्टा झंडा बांटते हुए वायरल हुई विधायक की तस्वीर
Mon, 14 Aug 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र में विधायक विनय वर्मा की ओर से आयोजित समारोह में तिरंगा झंडा बांटने की तस्वीर वायरल होने लगी। विधायक एक व्यक्ति को उल्टा झंडा देते दिख रहे हैं। इस मामले में विधायक विनय वर्मा ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के 40 स्थानों पर हजारों तिरंगा झंडा वितरित किया। एक कार्यकर्ता बगल से झंडा दे रहा था और मैं झंडा बांट रहा था। उसी दौरान कोई झंडा उल्टा हुआ होगा, लेकिन यह मेरे ध्यान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन