फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mla vinay varme meet to cm in lucknow

शोहरतगढ़ के विकास के लिए सीएम से मिले विधायक

Tue, 17 May 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
mla vinay varme meet to cm in lucknow
शोहरतगढ़ के विकास के लिए सीएम से मिले विधायक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने रविवार देर शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने क्षेत्र के विकास की योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री से उन्हें सकारात्मक आश्वासन भी प्राप्त हुआ है।

अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा ने बताया कि उन्होंने 26 मई को प्रदेश सरकार के बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री के समक्ष विकास की बातें की। जल्द ही विकास की गति और तेज हो जाएगी। उन्होंने मांगपत्र सौंपकर कहा कि भारत नेपाल सीमा स्थित शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। बाढ़ की समस्या के स्थार्यी समाधान की आवश्यकता है। विशेषज्ञों की राय से जल संसाधन का उपयोग करते हुए बाढ़ से हर वर्ष की जन व धन हानि का जोखिम कम किया जा सकता है। जिले में एक भी औद्योगिक इकाई नहीं है। काफी संख्या में श्रमिकों ने महानगरों की ओर पलायन किया है। शोहरतगढ़ में गोरखपुर के गीडा की तर्ज पर उद्योग लगाने से विकास एवं रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। शोहरतगढ़ सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में मछली पालन में किसानों का रुझान बढ़ा है। मछली पालन के विशेष प्रशिक्षण एवं विपणन के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। एक जिला एक उत्पाद प्रोत्साहन योजना में शामिल होने के बाद कालानमक चावल का रकबा बढ़ रहा है और देश-विदेश में इस चावल की मांग बढ़ने से किसान खुश हैं। कालानमक चावल की नई प्रजातियों को विकसित करने के साथ कुटाई, भंडारण पर भी शोध कार्य की आवश्यकता है ताकि इसकी सुगंध में और वृद्धि हो। इस चावल का भी न्यूनतम समर्थन निर्धारित हो तो किसानों को और सुविधा मिलेगी। बस्ती मंडल के अंतर्गत खेल स्टेडियम सिद्धार्थनगर में इकलौता स्विमिंग पुल है। जिले में आवासीय तैराकी छात्रावास बना दिया जाए तो बाढ़ प्रभावित शोहरतगढ़ सहित मंडल के अन्य जिलों में तैराकी करने वाले बच्चों को खेल में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र में कालानमक चावल की प्रोसेसिंग व भंडारण की सुविधा के लिए सीएफसी एवं चीनी मिल लगाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed