फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MLA complained against two BDOs

Siddharthnagar News: विधायक ने दो बीडीओ के खिलाफ शिकायत की

Thu, 26 Dec 2024 04:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
MLA complained against two BDOs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। विधायक विनय वर्मा अपर सचिव ग्राम्य विकास के यहां बढ़नी व शोहरतगढ़ बीडीओ के विरुद्ध शिकायत की थी। शासन स्तर से इस बारे में जानकारी मांगी गई। इसमें डीडीओ ने शिकायत की पुष्टि कर ली है। अब मामले की जांच होगी और रिपोर्ट से कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विधायक विनय वर्मा ने शासन स्तर पर बीडीओ के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद शासन ने शिकायती की पुष्टि के लिए डीडीओ को निर्देश दिए। इस पर डीडीओ की ओर से विधायक का पत्र भेजकर पुष्टि के संबंध में जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन

इसमें विधायक ने डीडीओ जीपी कुशवाहा के पत्र का उत्तर देते हुए कहा कि उनके द्वारा शासन स्तर पर बढ़नी/ शोहरतगढ़ बीडीओ यशोवर्धन सिंह के खिलाफ शिकायत की गई है। वह चाहते हैं कि बिना किसी भेदभाव और पूर्वाग्रह के शिकायत पर निष्पक्ष व वस्तुनिष्ठ जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नगत प्रकरण में न ही किसी निर्दोष को फंसाया जाए और न ही किसी दोषी को बख्शा जाए। इस संबंध में डीडीओ जीपी कुशवाहा ने बताया कि शासन स्तर से यह निर्देश प्राप्त हुआ है कि सरकारी सेवकों के विरुद्ध विशिष्ट व्यक्ति से प्राप्त शिकायतों के संबंध में कार्रवाई शुरू करने से पहले संबंधित को पत्र भेजकर यह पुष्टि करा ली जाए कि पत्र उन्हीं के द्वारा हस्ताक्षरित है। इसी आदेश के क्रम में मैंने शोहरतगढ़ विधायक को पत्र भेजा था।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed