फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mission shakti programme

नुक्कड़ नाटक से महिलाओं को करेंगे जागरूक

Sun, 18 Oct 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
mission shakti programme
बर्डपुर में विशेष सचिव मंजूलता द्वारा रीता भारती गोद भराई करती हुई - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नुक्कड़ नाटक से महिलाओं को करेंगे जागरूक
विज्ञापन

180 दिन तक चलेगा मिशन शक्ति अभियान, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को ऑडियो, वीडियो वैन, मूवी डिस्प्ले, वेबिनार, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम का 17 से 25 अक्तूबर 2020 तक का रोस्टर तैयार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान 180 दिन तक चलेगा। जिले में 17 से 25 अक्तूबर तक सुरक्षा, संरक्षण तथा सशक्तीकरण, 10 से 16 दिसंबर 2020 तक महिला, बाल तस्करी, भिक्षावृत्ति, बाल श्रम के संबंध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। 24 से 30 जनवरी 2021 तक कन्या भ्रूण हत्या, यौन अपराध, बाल विवाह, दिनांक 08 से 15 मार्च 2021 तक घरेलू हिंसा व सुरक्षित यात्रा आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके बाद 13 से 22 अप्रैल 2021 को इस अभियान का समापन किया जाएगा। इस दौरान होर्डिंग, बैनर लगाकर और पंफलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। डीएम ने बताया कि प्रशासन एवं पुलिस समेत अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। जब तक समाज के सभी वर्ग के लोग महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति सजग एवं जागरूक नहीं होंगे तब तक यह अभियान सफल नहीं होगा, इसलिए इसमें जनसहभागिता महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन

फोटो-
नारी पर गंदी नजर डालने वाले लोग समाज के कलंक
बर्डपुर नंबर 13 के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुबेेनिया में मिशन शक्ति कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। नारी की गरिमा और स्वाभिमान को दुष्प्रभावित करने वाले लोग समाज के कलंक हैं। ऐसे अपराधियों से सरकार कठोरता से निपटेगी। ये बातें विशेष सचिव, जिले की नोडल अधिकारी मंजूलता ने बर्डपुर नंबर 13 के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुबेनिया में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की हर बेटी और महिला का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनके स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य बदलते दौर में नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति की परंपरा का वाहक बनाने, उनमें स्त्री के प्रति सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना पैदा करना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं संचालित कर रखी हैं। नोडल अधिकारी मंजूलता द्वारा बर्डपुर नंबर 13 की निवासी रीता भारती की गोदभराई की गई। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग, बीडीओ संजय कुमार, सीडीपीओ संजय सिंह, एडीओ पंचायत राम प्यारे, ग्राम पंचायत अधिकारी कलीमुज्जफर, शब्बीर अहमद, गिरीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed