Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mission Shakti Chaupals emphasize women's safety and cyber awareness

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति चौपालों में महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता पर जोर

Fri, 22 May 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti Chaupals emphasize women's safety and cyber awareness
- जिले के कई थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन व जनजागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर जिले में चल रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन और साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में थाना मोहाना क्षेत्र के हरपौली ककरहवा, कपिलवस्तु क्षेत्र के अहिरौला, चिल्हिया क्षेत्र के केशारा, कठेला समय माता क्षेत्र के बहुती, डुमरियागंज क्षेत्र के खुरपहवा, गोल्हौरा क्षेत्र के पचहर/बराव तथा खेसरहा क्षेत्र के कड़जा टोला लोधपुरवा में मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रमों में महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, एंटी रोमियो अभियान और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल और महिला सम्मान कोष और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे विषय शामिल रहे। साथ ही महिलाओं को जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930, 1098, 108, 101 और 1076 के उपयोग की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed