{"_id":"64836b4ba1363aa3b104597f","slug":"misdeed-with-padiya-accused-two-youths-in-custody-siddharthnagar-news-c-7-1-200245-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पड़िया से कुकर्म, आरोपी दो युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पड़िया से कुकर्म, आरोपी दो युवक हिरासत में
Fri, 09 Jun 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में भैंस की डेढ़ साल की पड़िया को चोरी से बाग में ले जाकर रस्सी से बांधकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घटना दो जून की रात की है। पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आरोपियों पर कुकर्म और पशुक्रूरता अधिनियम सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके उन्हें हिरासत में ले लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पशुपालन किया हुआ है। उसने बताया कि दो जून की रात में उनकी भैंस की पड़िया घर से गायब हो गई। जब उसकी खोजबीन करते हुए वह गांव के बाग में पहुंचा तो देखा कि उनके ही गांव निवासी दो युवक की जिनकी उम्र 30 से 33 वर्ष के बीच है। वे पड़िया के साथ आपत्तिजनक स्थिति में खड़े थे और पड़िया के पैर रस्सी से बंधे थे। यह देख पशुपालक के होश उड़ गए। आरोप लगाया कि विरोध पर दोनों युवक मारपीट पर उतारू हो गए और गाली देते हुए वहां से फरार हो गए। इसके बाद किसी से कुछ कहने पर धमकी देने लगे। पीड़ित ने इस मामले में बृहस्पतिवार शाम को पथरा पुलिस को शिकायती पत्र दिया और मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म, पशुक्रूरता अधिनियम सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं इस घटना की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही तीन सदस्य पशु चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल परीक्षण किया है। जिसमें कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में आरोपियों का चालान किया जाएगा।